घाटमपुर: पतारा में बैंक में घुसते ही लुटेरे ने गार्ड पर किया हमला, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
घाटमपुर के पतारा में स्टेट बैंक में शनिवार को लुटेरे ने लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी । लुटेरे के हमले में बैंक मैनेजर,कैशियर और सिक्योरिटी गार्ड घायल हुए थे हालांकि लुटेरा पकड़ा गया था। प्रकरण से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर 1:00 बजे वायरल हुआ। लुटेरे ने बैंक में घुसते ही हमला कर दिया था।