घाटमपुर नगर पालिका में एक गंभीर मामला सामने आया है। लिपिक करन सिंह को भवन के अभिलेखों में हेरा फेरी करने की शिकायत पर निलंबित किया गया है।कार्यकारी अधिकारी ने रविवार सुबह 10 बजे बताया शनिवार देर शाम लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। लिपिक के विरुद्ध शिकायत की जांच जारी है।