Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
citiupdatanews
5
डूंगरपुर: मझोला गांव में बाथरूम करने गए युवक को जहरीले जानवर ने काट लिया, युवक अचेत होकर नीचे गिर पड़ा
Dungarpur, Dungarpur
| Nov 5, 2025
डूंगरपुर जिले के मझाेला गांव में बाथरूम करने गए युवक काे जहरीले जानवर ने काट लिया। जिससे युवक अचेत हाेकर नीचे गिर पड़ा। परिवार के लाेगाें ने युवक काे लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है।
#life_threatening
#health
#national
MORE NEWS
बांसवाड़ा। 'फिट इंडिया मिशन' के तहत रविवार सुबह बांसवाड़ा पुलिस की ओर से शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए भव्य "Sunday on Cycle" रैली और योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी सुधीर जोशी ने संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर से ही सशक्त राष्ट्र संभव है। यह रैली कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर रिजर्व पुलिस लाइन पहुंची, जिसमें पुलिस अधिकारियों, जवानों, युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक साइकिल चलाई। इसके बाद पुलिस लाइन मैदान में विशेष योग सत्र और रोप स्किपिंग (रस्सी कूद) जैसी फिटनेस गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अनूठी मुहिम की शहरभर में सराहना हो रही है। #Banswara #BanswaraPolice #SundayOnCycle #FitIndia #YogaDay FitnessMotivation
Dungarpur, Dungarpur | Jun 7, 2026
डूंगरपुर। जिला कोतवाली थाना पुलिस ने उदयपुरा रोड पर सुरक्षा गार्ड के साथ हुई मारपीट और लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार और दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उपाधीक्षक पारस चौधरी ने बताया कि 31 मई की रात सिन्टेक्स मील के सुरक्षा गार्ड बृजराजसिंह बियोला ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। तभी उदयपुरा रोड पर बदमाशों ने लाठी और कांच की बोतल से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और मोटरसाइकिल, मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान कर वारदात के बाद गुजरात भागे आरोपियों को राजकोट से दबोच लिया। पुलिस ने नवाडेरा निवासी हितेश कटारा को गिरफ्तार किया है, वहीं दो बाल अपचारियों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। #DungarpurPolice #CrimeNews #RajasthanPolice #LootCase #DungarpurNews
Dungarpur, Dungarpur | Jun 7, 2026
डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मांडवा नवाघरा गांव में बकरियों को पानी पिलाने गईं दो सगी बहनें नदी में डूब गईं। इस दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बड़ी बहन ज्योति की मौत हो गई, जबकि 9 वर्षीय छोटी बहन दीपिका गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एएसआई हरिसिंह के अनुसार, मांडवा नवाघरा निवासी जीवा रोत की दोनों बेटियां बकरियों को लेकर नदी किनारे गई थीं। अचानक पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चली गईं। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #DungarpurNews #AccidentNews #BreakingNews #RajasthanNews #SadNews
Dungarpur, Dungarpur | Jun 7, 2026
प्रतापगढ़/छोटी सादड़ी। गत 2 जून को जारी हुए कथित मौखिक आदेशों के बाद प्रतापगढ़ जिले की अधिकांश माइंस बंद हो गई हैं, जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर छोटी सादड़ी उपखंड मुख्यालय पर माइंस संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संचालकों ने कहा कि खनिज विभाग के जटिल नियमों और प्रशासनिक दबाव के कारण खनन कार्य बंद करना पड़ा है। इससे हजारों मजदूरों, ट्रैक्टर चालकों और मशीन ऑपरेटरों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और लोग पलायन को मजबूर हैं। संचालकों ने सरकार से नियमों को सरल बनाकर खनन गतिविधियां पुनः शुरू करने की मांग की है। #Pratapgarh #ChhotiSadri #MinesClosed #PratapgarhNews #MiningNews
Dungarpur, Dungarpur | Jun 7, 2026
बांसवाड़ा गढ़ी थाना क्षेत्र के खटवाड़ा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम रौनक की सांप के काटने से मौत हो गई। आंबापुरा के काला नाला निवासी मुकेश मईड़ा करीब 15 दिन पहले सपरिवार अपने ससुराल खटवाड़ा आए हुए थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब माता-पिता घर के भीतर चाय बना रहे थे, तब तीन भाइयों में सबसे छोटा रौनक बाहर पत्थरों के ढेर के पास खेल रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे तुरंत परतापुर अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। #Banswara #Garhi #SnakeBite #BanswaraNews #CrimeNews SadNews
Dungarpur, Dungarpur | Jun 7, 2026