Public App Logo
भारतीय सेना के असॉल्ट डॉग 'टायसन' चर्चा में हैं। टायसन इंडियन आर्मी क 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का हिस्सा है। टायसन को स्वतंत्रता दिवस 2026 के समारोह में सम्मानित किया गया। इस साल की शुरुआत में J&K में 'ऑपरेशन रक्षक' के तहत उग्रवाद-विरोधी अभियान के दौरान टायसन ने बहादुरी और असाधारण साहस दिखाया। इसी साहस के लिए उसे बहादुरी का मेडल दिया गया। आतंकियों के खिलाफ इस अभियान के दौरान टायसन के पैर में गोली भी लगी थी। इस साल 22 फरवरी को J&K के किश्तवाड़ जिले के चत्रू इलाके में 'ऑपरेशन त्रशी-I' के दौरान, टायसन सैनिकों से आगे चलकर टोह ले रहा था और उसने आतंकवादियों के एक छिपे हुए ठिकाने का पता लगाया। आतंकवादियों के ठिकाने में घुसते समय सबसे आगे रहते हुए पहली गोली खाकर टायसन ने असाधारण साहस दिखाया। चोटों की परवाह किए बिना, वह आगे बढ़ा और ज़ोरदार हमला किया, जिससे आतंकवादी गोली चलाने पर मजबूर हो गए और उनकी मौजूदगी का पता चल गया। #Tyson #IndianArmy #IndianArmyDog #OperationRakshak - Korba News