Public App Logo
नितिन नवीन ने बनाई भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम, छत्तीसगढ़ से रूप कुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को मिली अहम जिम्मेदारी (नवचेतना न्यूज़ छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है। नई टीम में संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास बात यह है कि नई टीम में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 1 राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, 2 राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 16 राष्ट्रीय मंत्री, 1 राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और 1 राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी चौधरी को भाजपा के राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को भाजपा का राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। दोनों नियुक्तियों को छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एसटी मोर्चा और एससी मोर्चा सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों की जिम्मेदारियां भी नए पदाधिकारियों को सौंपी गई हैं। #NitinNabin #NEWTEAM #BharatiyaJanataParty (BJP) #BjpChhattisgarh #RoopkumariChoudhary Deepakmahashke - Korba News