विधानसभा सत्र का आगाज, विधायकों के सवाल सरकार के पास पहुंचे : कुलदीप पठानिया
धर्मशाला के तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के अनुसार, सत्र में छह बैठकें होंगी और विधायकों के सवाल सरकार को भेज दिए गए हैं। पहले दिन पूर्व विधायक विजय सिंह मनकोटिया और मौजूदा विधायक नंद लाल के निधन पर सदन में शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई।
#HimachalAssembly #WinterSession #Tapovan #Dharamshala #HimachalPradesh #HimachalNews #HimachalPolitics #KuldeepSinghPathania #Janहित #VidhanSabha #chambaexpress