शाहगंज: भैया दूज पर मंदिर में अन्नकूट, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
शाहगंज क्षेत्र के समोधपुर गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भैया दूज के अवसर पर अन्नकूट और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में श्रीराम और माता जानकी की अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित हैं। यहां प्रतिवर्ष दीपावली के दूसरे दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान 24 घंटे तक श्रीरामचरितमानस का अख