डिंडौरी: अवैध स्टोन क्रेशर मामले में एनजीटी की संयुक्त जांच समिति ने किया स्थल निरीक्षण
डिंडौरी में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रेशर मामले में अधिवक्ता सम्यक जैन के द्वारा एनजीटी में पर्यावरण नियमो के उल्लंघन को लेकर दायर याचिका के आधार पर गुरुवार सुबह 10:00 बजे एनजीटी की संयुक्त जांच समिति ने संबंधित स्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। गौरतलब है कि एनजीटी की संयुक्त जांच टीम के द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान एसडीएम मौजूद रहे ।