बरौली: माँ नकटो भवानी मंदिर के विकास हेतु आवंटित राशि में अनियमितता, विधायक ने जिलाधिकारी से की शिकायत
बरौली प्रखंड के माँ नकटो भवानी मंदिर के विकास हेतु आवंटित राशि में अनियमितता का मामला जिलाधिकारी, गोपालगंज के संज्ञान में लाने के 24 घंटे के भीतर ही संबंधित ठेकेदारों द्वारा स्वीकृत राशि से विकास कार्य शुरू कर दिया गया है। यह स्पष्ट प्रमाण है कि शिकायत का असर हुआ है और कार्यवाही का दबाव काम कर रहा है।