बरौली: देवापुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में महिला जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
जिले के बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के समीप दो बाईकों की टक्कर में बाइक सवार महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई।