जौनपुर कोर्ट में बुर्का पहनकर मुस्लिम युवक से शादी करने पहुँची हिंदू युवती, वकीलों ने किया विरोध और पुलिस को सौंपा
जौनपुर, उत्तर प्रदेश:जौनपुर कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक हिंदू युवती बुर्का पहनकर एक मुस्लिम युवक से शादी करने के लिए पहुँची।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब इसकी भनक वहाँ मौजूद कुछ हिंदू वकीलों को लगी, तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। वकीलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया और तत्काल प्रभाव से पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में काफी देर तक चर्चा का विषय बना रहा और मौके पर गहमागहमी की स्थिति देखने को मिली।
Hardoi, Hardoi | Nov 9, 2026