ट्रेन में चढ़ने के लिए जान जोखिम में डालने को मजबूर यात्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
नई दिल्ली/झारखंड:ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कुप्रबंधन के चलते यात्रियों का सफर लगातार खतरनाक होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर रेलवे व्यवस्था की पोल खोलता हुआ वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक को ट्रेन में चढ़ने के लिए भारी मशक्कत और संघर्ष करते देखा जा सकता है।
वायरल पोस्ट के अनुसार, ट्रेन के अंदर भारी भीड़ और दरवाजे पर धक्का-मुक्की ने आम यात्रियों के रेल सफर को किसी 'जंग' जैसा बना दिया है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर किसी तरह ट्रेन में सवार होने को मजबूर हैं। यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे के सुधरते न हालात को लेकर आम जनता में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
Hardoi, Hardoi | Nov 9, 2026