लखनऊ: हजरतगंज में बीच सड़क पर युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
लखनऊ (हजरतगंज):राजधानी के सबसे व्यस्त और प्रमुख इलाके हजरतगंज में कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए मारपीट का एक मामला सामने आया है। यहाँ सड़क पर कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
बीच सड़क पर युवकों के आपस में भिड़ने और जमकर लात-घूंसे चलने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। व्यस्त इलाके में हुई इस मारपीट के दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद स्थानीय पुलिस और यूपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Hardoi, Hardoi | Nov 9, 2026