बटियागढ़: राज्य मंत्री लखन पटेल ने बटियागढ़ में निकाली तिरंगा यात्रा, हरसिद्धि माता मंदिर में समर्थकों संग 1100 पौधे रोपे
मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री लखन पटेल ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के बटियागढ़ नगर में आज तिरंगा यात्रा निकाली ..आज रविवार सुबह 11 बजे नगर के अंबेडकर चौक से हरसिद्धि माता मंदिर तक तिरंगा यात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए.. लोगों ने हाथों में तिरंगा थामकर भारत माता के जय घोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।