बटियागढ़: बेलखेड़ी गांव में मामा के घर आई बच्ची को सांप ने काटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बेलखेडी गांव में सर्पदंश से 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, मृतिका रंजना यादव अपनी मां के साथ कदवा गांव से रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए मामा के घर बेलखेड़ी गांव आई थी आंगन में खेलते समय अचानक सांप के काटने के बाद परिजन बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरो ने म्रत घोषित कर दिया ,आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे घटना की सूचना दी