बटियागढ़: केंथोरा के पास चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, 3 घायल, बटियागढ़ अस्पताल भेजे गए
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केथोरा गांव के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी..हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए आज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बटियागढ़ अस्पताल लाया गया घायलों में कमलेश लोधी ,पुत्री अनुप्रिया लोधी और भांजी सलोनी निवासी बरा जिला सागर शामिल है।