सुल्तानगंज: शरद पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ घाट में बड़ा हादसा: गंगा स्नान के दौरान 17 वर्षीय छात्र डूबकर लापता
शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को अजगैबीनाथ मंदिर घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गंगा में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 17 वर्षीय किशोर बादल कुमार मिश्रा डूबकर लापता हो गया। घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना और अंचलाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। करीब दो