कुंडा: कुंडा सीएचसी में तीन माह का मानदेय न मिलने पर संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने तीन महीने से बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार शाम 4 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। ‘नो पे–नो वर्क’ का ऐलान करते हुए कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। आशीष दूबे के नेतृत्व में कर्मियों ने कहा कि आर्थिक संकट के चलते आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उ