तुरकौलिया: जिला जज द्वारा चैलाहा टाल गौशाला को दान में दिया बछड़ा गायब होने पर, एसडीएम के निर्देश पर 2 कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज
जिला जज पूर्वी चंपारण द्वारा चैलाहा टाल गौशाला को दान में दिया बछड़ा गायब होने पर,सदर एसडीएम के निर्देश पर दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी। थानाध्यक्ष इंदजीत पासवान ने शनिवार दो बजे बताया कि माननीय जिला जज द्वारा बछड़ा दिया गया था,उनके स्वयं के निरीक्षण में बछड़ा गायब मिला। गौशाला के व्यवस्थापक ध्रुव प्रसाद व चालक धर्मेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई।