तुरकौलिया: शंकर सरैयां चौक पर डिक्की खोलकर ₹2 लाख और दुकान से ढाई लाख का आभूषण व ₹10 हजार नगदी चोरी, रविवार को पुलिस को दिया आवेदन
शंकर सरैयां चौक पर शनिवार को ज्वेलर्स का डिक्की खोलकर दो लाख व दूसरे दुकान का दीवाल तोड़ कर ढाई लाख का आभूषण व दस हजार नगदी चोरी का मामला प्रकाश में आया है। रविवार दो बजे आयर्न राज ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उसके बाइक का डिक्की खोलकर व रविन्द्र कुमार ने बताया कि दीवाल तोड़ कर चोरी हुई है। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया जांच कर प्राथमिकी की जा रही।