तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने बेलवा राय से 1367 पीस विदेशी शराब की बोतल, एक कार और एक बाइक मंगलवार को बरामद की
बेलवा राय से तुरकौलिया पुलिस 1367 पीस विदेशी शराब की बोतल के साथ,एक कार व एक बाइक बरामद की है। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने मंगलवार 3 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखतें ही तस्कर कार व लाइनर बाइक छोड़कर भाग गया। जांच के दौरान बरामद हुई। गाड़ी नम्बर से पुलिस उसके मालिक की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।