हरदोई: बेनीगंज कोतवाली के रायपुर निवासी प्रमोद कुमार पाल की 20 वर्षीय पत्नी शिवांशी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की
Hardoi, Hardoi | May 30, 2024 बेनीगंज कोतवाली के रायपुर निवासी प्रमोद कुमार पाल की 20 वर्षीय पत्नी शिवांशी ने गुरुवार की सुबह अपने कमरे के अंदर छत में लगे कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।प्रमोद की शादी इसी साल 18 फरवरी को हुई थी। मृतका के पिता प्रकाश ने कोई आरोप नहीं लगाया है। इसका पता होने पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।