हरदोई: कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी ने बताये भीषण गर्मी व लू से बचाव के टिप्स, सुरक्षा उपायों को अपनाने की अपील
Hardoi, Hardoi | May 30, 2024 कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि मौमस विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार भीषण गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पारा 43 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है ऐसे में यह आवश्यक हो गया है कि जनसामान्य हीटवेब से बचाव को लेकर सतर्क रहें तथा बचाव के उपायों को जानें एवं अपना तथा समुदाय का बचाव कर सकें।