अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, दिल्ली ने पाकिस्तानी राजनयिक को किया तलब...
उत्तर अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना की इकाइयों के बीच टक्कर की घटना सामने आई है। भारतीय पक्ष के मुताबिक, नियमित निगरानी मिशन पर तैनात भारतीय युद्धपोत के करीब पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज तेज रफ्तार से आया और दिशा बदलने के दौरान दोनों जहाजों की टक्कर हो गई। घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। रिपोर्टों में टक्कर में शामिल पाकिस्तानी जहाज की पहचान PNS Hunain के रूप में की गई है। घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी'अफेयर्स को तलब कर विरोध दर्ज कराया और पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज के व्यवहार को “अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर” बताया।