करनी सेना के प्रवक्ता सत्तपाल भदौरिया से मारपीट का आरोप, घायल अवस्था में मुरार अस्पताल में भर्ती,
ग्वालियर। करनी सेना के प्रवक्ता सत्तपाल भदौरिया के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनीष गुर्जर एवं अन्य साथियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए।
घटना के बाद सत्तपाल भदौरिया को घायल अवस्था में मुरार स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि, मारपीट के कारण और घटनाक्रम की पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पुलिस द्वारा शिकायत एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।