कैथल: श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर शहर 'जो बोले सो निहाल' के नारों से गूंज उठा
कैथल। जिलेभर में सोमवार को खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। सभी गुरुद्वारों में सुबह से शबद-कीर्तन हुआ। संगत की ओर से शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन की अगुवाई परंपरागत वेशभूषा में सजे पंज प्यारों ने की। कैथल में मुख्य आयोजन गुरुद्वारा नीम साहिब में हुआ। श्री अखंड पाठ किया गया और अरदास हुई।