कैथल: प्रेमपुरा के सरपंच प्रतिनिधि सतनाम सिंह ने अपने पिता की स्मृति में भव्य स्वागत द्वार का शिलान्यास किया
रविवार को प्रेमपुरा गांव के सरपंच प्रतिनिधि सतनाम सिंह ने अपने पिता सरदार मुख्तयार सिंह की स्मृति में भव्य स्वागत द्वार के निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ नागरिकों और पंचायत सदस्यों ने उनकी पहल की सराहना की। सतनाम सिंह ने इसे अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके दिखाए गए आदर्श और शिक्षाओं ने उन्हें गांव की सेवा के लिए प्रेरित कि