कैथल: पुंडरी थाना क्षेत्र के गांव में युवक ने किशोरी से की जबरदस्ती, विरोध करने पर चाकू मारकर घायल किया
पूंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर गई एक किशोरी से गांव के एक युवक ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल किशोरी को जिला कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस ने रविवार को युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।