कैथल: कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे ट्रैक पर तेज गति से दौड़ेंगी रेलगाड़ियां, समय सारणी में हुआ बदलाव
कुरूक्षेत्र-नरवाना रेलवे ट्रेक हाइटेक होने के कारण अब रेलगाड़ियों की गति भी बढ़ गई है। इस कारण अब रेलगाडियों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। इस रूट पर अब रेलगाड़ियां करीब पांच से 15 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचने लगी है। वहीं, कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू रेलगाड़ी का समय 30 मिनट पहले करा दिया गया है। अब यह रेलगाड़ी सात बजे की बजाय 6:35 मिनट पर पहुंच रही है।