कैथल: कस्बा चीका में ट्राला की चपेट में आने से स्कूटी चालक युवक की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा
ट्राला द्वारा कुचले जाने से स्कूटी चालक युवक की मौत :कस्बा चीका के पटियाला रोड पर एक ट्राला चालक ने एक स्कूटी चालक को कुचल दिया। हादसे में घायल स्कूटी चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चीका के बलविंदर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 3 जनवरी को करीब 8:00 बजे वह अपनी बाइक से खुशहाल माजरा रोड पर वाया चीका पटियाला रोड से होते हुए घर के लिए न