Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
लखनऊ
aagaaznews
थाना उतई क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते हुई निर्दय हत्या का खुलासा।
Durg, Durg
| Nov 7, 2025
थाना उतई क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते हुई निर्दय हत्या का खुलासा। पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत की त्वरित कार्रवाई में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार #उतई #दुर्ग #भिलाई #हत्या #अपराध
#national
#death
#crime
MORE NEWS
31 अक्टूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस पर कबीरधाम पुलिस द्वारा ‘Run for Unity’ (राष्ट्रीय एकता दौड़) का आयोजन किया गया। कबीरधाम पुलिस के अधिकारियों/जवानों के साथ स्वामी विवेकानंद एकेडमी एवं शहर के युवक-युवतियों ने लगाई एकता की दौड़। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों से गुजरी राष्ट्रीय एकता दौड़, एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश। कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) से राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) तक देश के वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कबीरधाम पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। आयोजन का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ हुई एकता की दौड़ :- राष्ट्रीय एकता दौड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम से प्रारंभ हुई, जो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। दौड़ में शामिल पुलिस अधिकारियों, जवानों, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए एकता, भाईचारे और राष्ट्र की अखंडता का संदेश दिया। राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व :- इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका तथा प्रत्येक नागरिक के सामूहिक दायित्व को रेखांकित किया। भारत की विविधता में निहित एकता को देश की महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए भाषा, वेशभूषा, संस्कृति एवं परंपराओं की भिन्नता के बावजूद एक राष्ट्र और एक संविधान से जुड़े होने के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के मूल्यों को दैनिक जीवन और आचरण में आत्मसात करने तथा राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों, जवानों, युवाओं एवं आम नागरिकों की रही सक्रिय सहभागिता :- राष्ट्रीय एकता दौड़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रमिला मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजू कुमारी एवं रक्षित निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही आम नागरिकों, स्वामी विवेकानंद एकेडमी के प्रशिक्षणार्थियों तथा युवक-युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एकजुटता, भाईचारे एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का दिया संदेश :- राष्ट्रीय एकता दौड़ के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को यह संदेश दिया गया कि देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना ही एक सशक्त एवं संगठित भारत की आधारशिला है। कबीरधाम पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बल के साथ आम नागरिकों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता ने राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास करते हुए देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले अमर वीर शहीदों को याद किया गया।
Durg, Durg | Oct 31, 2026
कोरबा में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई और उछलकर डिवाइडर के दूसरी ओर जा गिरी, सड़क हादसे का खौफनाक लाइव वीडियो ।#chhattisgarhnews #korba #viral #chhattisgsrhupdate #cgvideo this video
Durg, Durg | Oct 31, 2026
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस #chhattisgarh #durg #chhattisgarhfoundationday
Durg, Durg | Oct 31, 2026
सरगुजा.... सूरजपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22 लीटर अवैध शराब जब्त मध्यप्रदेश की गोवा व्हिस्की के 39 पाव और 15 लीटर महुआ शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सूरजपुर। अवैध शराब के भंडारण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में 30 अक्टूबर को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने ग्राम गेतरा में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान सुरेश पोर्ते के घर से मध्यप्रदेश की गोवा व्हिस्की के 39 पाव और 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पूछताछ में सुरेश पोर्ते ने 15 लीटर महुआ शराब को अपना बताया, जबकि गोवा व्हिस्की अपने पड़ोसी प्रताप पोर्ते की होना बताया। उसके मुताबिक प्रताप ने शराब उसके घर पर रखी थी। आबकारी टीम दूसरे आरोपी प्रताप पोर्ते की तलाश कर रही है। आरोपी सुरेश पोर्ते के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 36 एवं 59(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता सहित आबकारी आरक्षक अशोक सोनी और श्याम सुंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #chhattisgsrhupdate #Surajpur #Surguja #ExciseDepartment #अवैध_शराब #आबकारी_विभाग #BreakingNews
Durg, Durg | Oct 30, 2026
Surya Mall Bhilai Ke Pass Premium 5BHK Bungalow!
Durg, Durg | Oct 30, 2026
Durg me samajh hi nahi aa raha, sweater pehnu ya raincoat! 😂 #hamar_durg #durg
Durg, Durg | Oct 30, 2026
25 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में पटवारी निलंबित, कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर से भ्रष्टाचार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। शासकीय राजस्व कार्य के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की गई जांच में आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वीओ: दरअसल, पूरा मामला बिलासपुर जिले की तहसील पचपेड़ी का है, जहां पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी के खिलाफ रिश्वत लेने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की जांच तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा की गई, जिसके बाद 28 अक्टूबर को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच प्रतिवेदन में आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी पूर्व में पटवारी हल्का नंबर 14 में पदस्थ थे और वर्तमान में तहसील पचपेड़ी के पटवारी हल्का नंबर 05 में कार्यरत थे। आदेश में उनके कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत और गंभीर कदाचरण की श्रेणी में माना गया है। वीओ: निलंबन अवधि के दौरान पटवारी का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कोटा कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। वहीं, कलेक्टर ने तहसीलदार पचपेड़ी को संबंधित पटवारी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। फिलहाल, 25 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में पटवारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। अब आगे की विभागीय कार्रवाई पर सभी की नजरें रहेंगी। बिलासपुर से ब्यूरो रिपोर्ट
Durg, Durg | Oct 30, 2026
Commercial Plots on Dhamdha Road, Durg!
Durg, Durg | Oct 29, 2026
The Real Valentine Day Of India | Durg City #durg #hamar_durg #karwachauthspecial❤️💕😍 #chhattisgarh
Durg, Durg | Oct 29, 2026