पश्चिम चम्पारण जिले के 54वें स्थापना दिवस एवं दीपावली पर DM तरनजोत सिंह ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं, विकसित, स्वच्छ, शिक्षित और आत्मनिर्भर पश्चिम चम्पारण बनाने का लिया संकल्प, महात्मा गांधी के चम्पारण सत्याग्रह की ऐतिहासिक भूमि को बताया गौरवशाली पहचान...
8 नवंबर का दिन पश्चिम चम्पारण जिले के लिए विशेष महत्व रखता है। एक ओर जहां पूरा देश दीपों के पर्व दीपावली की खुशियां मना रहा है, वहीं दूसरी ओर पश्चिम चम्पारण जिले के 54वें स्थापना दिवस का भी उत्सव मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने समस्त जिलेवासियों को जिला स्थापना दिवस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि पश्चिम चम्पारण ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत से समृद्ध जिला है। महात्मा गांधी के ऐतिहासिक चम्पारण सत्याग्रह की धरती होने के कारण इस जिले का देश के इतिहास में विशेष स्थान है। यहां की गौरवशाली परंपराएं, समृद्ध संस्कृति और मेहनतकश नागरिक पश्चिम चम्पारण की विशिष्ट पहचान हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्थापना दिवस केवल अपनी ऐतिहासिक विरासत को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह जिले के विकास, समृद्धि और जनकल्याण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दोहराने का भी दिन है। इस अवसर पर सभी जिलेवासियों को एकजुट होकर पश्चिम चम्पारण को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे एक विकसित, स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर और खुशहाल पश्चिम चम्पारण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। वहीं, दीपावली के पावन अवसर पर उन्होंने कामना की कि रोशनी और खुशियों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए एक बार फिर सभी को जिला स्थापना दिवस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
#nonfollowersviewers #champaran24news #trendingreels #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #reelsviral #CMBihar #diwalicelebration