चूरू: गांव लाखाऊ के खेत में फसलों पर कीटनाशक का स्प्रे करते समय 60 वर्षीय किसान की बिगड़ी तबियत, ज़िला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Sep 5, 2024 चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव लाखाउ के खेत में फसलों पर कीटनाशक का स्प्रे करते समय 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान की तबीयत बिगड़ गयी। गंभीर हालत में परिजन उसे राजकीय भरतिया अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डाॅक्टरों ने उसका ईलाज किया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।