चूरू: गांव भेरूसर के पास निजी बस की टक्कर से बाइक सवार सरकारी टीचर की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Churu, Churu | Sep 5, 2024 चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में गांव भैंरूसर के पास निजी बस की टक्कर से बाइक सवार सरकारी टीचर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। दूधवाखारा पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना मिलने के बाद दूधवाखारा पुलिस मौके पर पहुंची।