चूरू: वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नत होने पर सत्यप्रकाश मीणा का ग्राम पंचायत घांघू ने किया सम्मान
Churu, Churu | Sep 5, 2024 घांघू ग्राम पंचायत में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत सत्यप्रकाश मीणा के वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नत होने पर ग्राम पंचायत घांघू द्वारा अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी ने कहा कि व्यक्ति चाहे सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हो या गैर सरकारी क्षेत्र में, कर्त्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और समय का पाबंद व्यक्ति हमेशा अपना सर्वोत्तम योगदान देता है।