चूरू: आरक्षण में वर्गीकरण के समर्थन में ढोल नगाड़ों के साथ इंद्रमणि पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकली रैली
Churu, Churu | Sep 5, 2024 चूरू जिलामुख्यालय पर आरक्षण के वर्गीकरण के समर्थन में रैली निकाली गई। आरक्षण के कोटा में कोटा के समर्थन में इंद्रमणि पार्क से निकली रैली शास्त्री मार्किट, रेलवे स्टेशन होते हुए कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। कलेक्ट्रेट के सामने रैली आमसभा में परिवर्तित हो गई। रैली में धानका, वाल्मीकि, सांसी, नायक, सपेरा आदि वंचित वर्ग के लोगों ने भागीदारी निभाई।