खनि अधिकारी ने बताया कि तहसील नवागढ़ अंतर्गत अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 3 ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना नवागढ़ के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कनस्दा में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते 1 ट्रैक्टर को जब्त कर संबंधित थाना के सुपुर्द किया गया है।