जगदलपुर: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की छत्र और छड़ी वापस लौटे दंतेवाड़ा, राज परिवार के साथ नहीं जाएंगी नागौद
जगदलपुर में बस्तर राज परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की छत्र और छड़ी को दंतेवाड़ा से जगदलपुर लाया गया था ,जहां उन्हें विशेष विमान से मध्यप्रदेश के नागौद में राज परिवार के इस विवाह में शामिल होना था। लेकिन जगदलपुर और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन ने इसे अनुचित बताते हुए वापस दंतेवाड़ा राजकीय सम्मान के लौटा दिया गया।