आबू रोड: आबूरोड: उप जिला अस्पताल में नवनिर्मित वार्ड की फॉल सीलिंग गिरी, बड़ा हादसा टला
आबूरोड। उप जिला अस्पताल में नवनिर्मित वार्ड की फॉल सीलिंग अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उप जिला अस्पताल प्रभारी डॉ. पी.एन. गुप्ता ने बताया कि देर रात तेज हवा और हल्की बारिश के दौरान सीलिंग गिर गई।