एलआईसी अभिकर्ता संघ बस्ती के चुनाव में राम विनय पांडेय अध्यक्ष, रामचंद्र शुक्ल महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित
बस्ती। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अभिकर्ता संघ बस्ती का चुनाव बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में संपन्न हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी वशिष्ठ कुमार पांडेय, सुरेश कुमार श्रीवास्तव और संजय कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
चुनाव में डा. जितेंद्र नाथ मिश्र को मुख्य संरक्षक, राम विनय पांडेय को अध्यक्ष, रामचंद्र शुक्ल को महामंत्री और एसके सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रदीप शुक्ल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा एसपी चौधरी, शिव कुमार शुक्ल, एमपी सिंह और राम बिहारी उपाध्याय को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रमोद मिश्रा को संगठन मंत्री, विमल मिश्र को मीडिया प्रभारी और विवेक कुमार मिश्र को सह मीडिया प्रभारी चुना गया।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन अभिकर्ता साथियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है। जब भी कोई अभिकर्ता चुनौती का सामना करता है, संगठन एक परिवार की तरह उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को निरंतर सहयोग देना चाहिए, ताकि अभिकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष को आगे बढ़ाया जा सके।
चुनाव अधिकारी वशिष्ठ कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन ने तमाम समस्याओं को लेकर संघर्ष किया है और कई चुनौतियों के बीच प्रयासों से सफलता हासिल की है। सुरेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह और गिरिजेश त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राम विनय पांडेय और महामंत्री रामचंद्र शुक्ल ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन राजेश कुमार त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान डा. जितेंद्र नाथ मिश्र, महेंद्र प्रताप सिंह, शिव मूरत चौधरी, शिवप्रसाद चौधरी, विजय चौधरी, दीपक गुप्ता, दिलीप गुप्ता, फखरुद्दीन अली अहमद, शिरोमणि मिश्र, प्रमोद कुमार मिश्र, महेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, दान बहादुर पाल, माता प्रसाद त्रिपाठी, शिवाकांत त्रिपाठी, नंदलाल चौधरी, सतीश कुमार मिश्र, राम महेश यादव, भोलानाथ ओझा, वीरेंद्र कुमार दुबे, सुभाष वर्मा, हरि प्रकाश मिश्रा, राम लौट मौर्य, चंद्र प्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Basti, Basti | Aug 12, 2026