भाजपा नेता दुष्यंत विक्रम सिंह के संयोजन में लक्ष्मणपुर चौराहे से सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
बस्ती। सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह के संयोजन में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने किया। तिरंगा यात्रा लक्ष्मणपुर चौराहे से शुरू होकर सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है। देश की प्रगति और मजबूती के लिए सभी को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। देश के सम्मान और एकता के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। तिरंगा हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।
इस अवसर पुष्करादित्य सिंह,सुमन सिंह,अभिनव उपाध्याय, आशा सिंह, मगन शुक्ला, लक्ष्मीकांत पांडेय, कृष्ण चंद्र पांडेय, जमुना प्रसाद पाण्डेय, प्रत्यूष विक्रम सिंह, दिलीप पांडेय, यशकान्त सिंह, हरीश सिंह, सत्येंद्र शुक्ला जिप्पी, मनोज सिंह, विकास शर्मा, एवं विद्यामणि सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के समापन पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी ने संकल्प लिया।
Basti, Basti | Aug 12, 2026