सहजनवा: सहजनवां तहसील क्षेत्र के गोविंदपुर में बिजली पोल लगाने गई टीम को दबंगों ने रोका, चार गांवों में चार दिन से बिजली ठप
बिजली बहाल करने गई टीम को दबंगो ने बिना पोल लगाए लौट दिये। बखिरा झील के किनारे बसे चार गांवों में पिछले चार दिनों से बिजली ठप है।कुछ दिन पहले तेज आंधी से गोविंदपुर में बिजली का एक पोल टूट गया।इससे इलाके की बिजली चली गई।विभाग ने टूटे खंभे की जगह नया पोल लगाने की तैयारी की।टीम नए पोल के साथ मौके पर पहुंची और काम शुरू किया।तभी युवकों ने पोल लगाने से रोक दिया।