गरोठ पुलिस द्वारा डोडाचुरा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई बिना नम्बर के पावर ट्रेक कम्पनी के ट्रेक्टर मय ट्राली से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 221 किलो जप्त कर विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया। जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ राम स्नेही मिश्रा, SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीर सिंह यादव के कुशल निर्देशन में दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सउनि जसरा जासिंह चंदेल व उनकी टीम द्वारा ट्रेक्टर ट्राली में 221 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमत 442000 रुपये सहित 01 विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा।
घटना का विवरण :- दिनांक 29.09.2026 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि गोविन्द पिता विष्णु निवासी नारिया बुजुर्ग का अपने साथी के साथ मिलकर एक बिना नम्बर के पावर ट्रेक कम्पनी के ट्रेक्टर मय ट्राली में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरकर ग्राम मोलाखेड़ी तरफ से बड़िया अमरा तरफ जाने वाला है। सूचना विश्वसनीय होने से सउनि जसरा जासिंह चंदेल द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम गोपालपुरा तालाब की पाल पर नाकाबंदी कर उक्त ट्रेक्टर ट्राली से 9 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे में कुल 221 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमत 442000 रुपये, 02 मोबाइल फोन तथा ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर तस्करी कर रहे विधि विरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया।
मौके से ट्रेक्टर चालक गोविन्द पिता विष्णु निवासी नारिया बुजुर्ग भागने में सफल रहा। थाना वापसी पर आरोपी गोविन्द पिता विष्णु निवासी नारिया बुजुर्ग व विधि विरुद्ध बालक के विरुद्ध थाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 394/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।
विधि विरुद्ध बालक :- 01
फरार आरोपी :- गोविन्द पिता विष्णु निवासी नारिया बुजुर्ग
जप्त मशरूका :- अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 221 किलोग्राम कीमत 442000 रुपये, 02 मोबाइल फोन कीमत 20000 रुपये, बिना नम्बर के पावर ट्रेक कम्पनी के ट्रेक्टर मय ट्राली कीमत 800000 रुपये।
सराहनीय कार्य :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीर सिंह यादव एवं सउनि जसरा जासिंह चंदेल तथा टीम का सराहनीय योगदान रहा।