भानपुरा: सड़क पर लोटन करते हुए तहसील जा रहे थे धीरज गुर्जर, मादलिया गैरज के पास तहसीलदार साहब व टीआई साहब ने पहुंचकर लिया ज्ञापन
भानपुरा: श्री दुधाखेड़ी माताजी मंदिर के विकास और निर्माण कार्यों को तेज गति से चलाने की मांग को लेकर धीरज गुर्जर ने रामपुरा गेट से तहसील कार्यालय तक लोटन यात्रा शुरू की। धीरज गुर्जर सड़क पर कनक दंडवत (लोटन) करते हुए तहसील की ओर आगे बढ़ रहे थे, जिसे देखकर रास्ते में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
मादलिया गैरज के पास पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारी धीरज गुर्जर के लोटन करते हुए जैसे ही मादलिया गैरज के समीप पहुंचे, सूचना मिलते ही आदरणीय तहसीलदार साहब एवं थाना प्रभारी (टीआई) साहब तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें बीच रास्ते में ही आदरपूर्वक सड़क से उठाया और स्थिति को संभाला।