सजेती पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई दिनों से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।यह गिरफ्तारी न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर की गई।थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाकाहारी गांव निवासी छोटे के रूप में हुई है। अभियुक्त को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया है।