कोडरमा: पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक, कोडरमा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक संपन्न
शनिवार को पुलिस अधीक्षक कोडरमा अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व में किये गए कार्यों की समीक्षा के उपरांत सभी थाना/ओपी प्रभारी/संबंधित शाखा प्रभारी को विभिन्न आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया।