कोडरमा: कांवर पदयात्रा को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने ध्वाजाधारी धाम और झरना कुंड घाम का किया निरीक्षण
श्री राम संकीर्तन मंडल के द्वारा 12 अगस्त सोमवार को जिले में आयोजित 25वां कांवर पदयात्रा को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पदाधिकारियों की टीम के साथ झरनाकुंड धाम में कांवरियों के लिए किए जा रहे हैं सुविधाजनक तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के प्रशासक को झरनाकुंड धाम रोड में मोरम गिराने के निर्देश दिए।