कोडरमा: धान रोप कर शाम को घर लौट रही महिलाओं के लिए शाम को भी फॉर्म भरने की इंदरवा पंचायत में की गई है व्यवस्था : मुखिया इंदरवा
शनिवार को इंदरवा पंचायत की मुखिया उमा देवी ने बतलाया कि अभी धान रोपने का समय चल रहा है। दिन भर महिलाएं धान रोपने में अपने खेतों में व्यस्त रहती हैं। शाम को जब वह घर लौटतीं है उस वक्त भी इंदरवा पंचायत में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन करने की व्यवस्था इंदरवा चौक पर चार प्रज्ञा केंद्र में कराई गई है।सभी का आवेदन जमा कराना हमारी प्राथमिकता है।