कोडरमा: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आवेदन की प्रक्रिया हुई बिल्कुल आसान, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य: उपायुक्त मेघा भारद्वाज
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए शिविर में उपस्थित होकर फोटो खिंचवाने एवं आधार वेरिफिकेशन करवाने की कोई आवश्यकता नहीं है। पूर्ण रुप से भरा हुआ आवेदन वे अपने आँगनबाड़ी केन्द्र या पंचायत/ हल्का में जमा करा सकती हैं, जिसे प्रखण्ड/अंचल द्वारा ऑनलाइन कराकर उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उक्त बातें उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने कही।