कोडरमा: कोलकाता के प्रमुख सरकारी अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और उनकी नृशंस हत्या बेहद चिंताजनक-अन्नपूर्णा देवी
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रमुख सरकारी अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और उनकी नृशंस हत्या को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह सांसद कोडरमा अन्नपूर्णा देवी ने बेहद चिंताजनक बताया है।इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और प्रशासन को जल्द से जल्द सभी दोषी दरिंदों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए ।